बिलासपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से,प्लांट से ड्यूटी कर घर लौट रहे, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र में सुबह हुई दर्दनाक घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी ओवरब्रिज सीपी कोल डिपो मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्लेटिना क्रमांक CG 04 CY 8551 में सवार वेद प्रकाश कर्ष पिता मुरली कर्ष उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ग्राम सिरपुर थाना सरसींवा जिला बलौदाबाजार में रहता था

जो अभी वर्तमान में दीनदयाल कालोनी मंगला में अपने चाचा के साथ रहता था। जो दीनदयाल कालोनी में ही पारस पॉवर प्लांट थानावार जाकर मजदूरी का काम करता था। रोज की भांति वेदप्रकाश सोमवार शाम को नाईट ड्यूटी में गया था।जो आज मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहा था अभी वो लोखंडी ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था

तभी अज्ञात वाहन ने बाइक समेत अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद वेदप्रकाश की घटनास्थल में ही मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...