बिलासपुर

बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने किया गया प्रोत्साहित, चाइल्ड लाइन समर्पित का प्रयास….रक्षा टीम ने सिखाया सेल्फ डिफेंस

रमेश भट्ट

बिलासपुर- चाइल्ड लाइन बिलासपुर समर्पित के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक मोहंती कन्या शाला में क्या मेरा बचपन स्वच्छ है विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डीएसपी निमिषा पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, जहाँ क्या मेरा बचपन स्वच्छ है विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान बाल अधिकार, संविधान में वर्णित अधिकारों का उपयोग, अपनी एव आस पास की स्वच्छता पर विचार रखे गए एवं जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी पाण्डेय ने बाल स्वच्छता के विषय मे ऑनलाइन सेफ्टी, मोबाइल प्राइवेसी, सेफ्टी गार्ड, पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी गई। जिसके बाद बच्चों के बीच क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया, जिसमे विजेताओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में अंतिम चरण में बिलासपुर रक्षा टीम द्वारा सेल्फ डिफेंस के तकनीकों का डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम मे समर्पित संस्था के अध्यक्ष द्वारा बच्चो को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे

श्रीमती उपाध्याय, नाजनीन अली परियोजना समन्यवयक, मेधा मोड़क केंद्र समन्यवयक, तृप्ति दुबे, नन्द कुमार पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, धर्मेंद्र कौशिक, दीक्षा साहू, प्रवीण मरकाम, नीलिमा बंजारे रेलवे चाइल्ड लाइन , संदीप मोहित्ते एवं जनक यादव सपोर्ट चाइल्ड लाइन, हितेश मिश्रा, आरबी प्रोजेक्ट आदि का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...