जांजगीर चाँपा

शिक्षक के सूने मकान से लाखो का माल पार, बड़ी दीपावली पर हुई चोरी, बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा किये गये गहने ले गए चोर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – दीपावली की रात सक्ती नगर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है चोरों ने राठौर दंपत्ति के सूने मकान से सोने चांदी के गहने सहित लगभग 15 लाख का माल पार कर दिया। इस मामले में सुबह जब परिवार के सदयों को सूचना मिली तब वहॉ पहुॅचे और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल सक्ती पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस संबंध में पीड़ित विरेंद्र राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला राठौर ने बताया कि उनका मकान सक्ती नगर के बाराद्वार रोड मे पेट्रोल पंप के सामने स्थित कालोनी में है ये दोनों पेशे से शिक्षक है। पीड़ितो ने बताया कि अपनी बिटिया की शादी के लिए गहने इकट्ठा किये थे साथ ही परिवार के अन्य जेवर भी घर पर ही रखे थे जिन्हे मकान के सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने पार कर दिया है। पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि वे परिवार में कल ही मृत्यु होने की वजह से नंदौरखुर्द गये हुए थे।

हालांकि पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि घर के सदस्य बीच बीच में आकर घर का जायजा ले रहे थे आखिरी बार रात 9ः30 बजे उन्होंने घर का मुआयना किया था। जिसके बाद सुबह सुबह चोरी की सूचना मिली। घटना दरमियाने रात कारित करने की आशंका पीड़ित परिवार ने व्यक्ति की है। सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुॅची सक्ती पुलिस मामले की जांचकर रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि उनके घर से 27 तोला सोना 150 तोला चांदी सहित ₹30000 नदी की चोरी की है जिस का आंकलन लगभग 1500000 रुपए हो रहा है। इस संबंध में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की तफ्तीश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,