जगदलपुर

बेटी के गायब होने से बौखलाए पिता ने पड़ोसी महिला को उतारा मौत के घाट..कहा तेरा बेटा भगा ले गया मेरी बेटी को….घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

जगदलपुर – बेटी की गुमशुदगी से हताश और आक्रोशित बाप ने पड़ोसी के रक्त से अपने हाथ रंग लिए। यह पूरा मामला केशलूर गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार खासपारा, केशलूर गांव निवासी सोन सिंह यादव की बेटी पिछले 5-6 दिनों से गायब हैं। जिसे शक था कि गांव में ही रहने वाली सोनी बघेल का बेटा उसकी बेटी को भगा कर ले गया है। वही कुछ दिनों से वह भी गायब है। जिससे सोन सिंह का शक और भी गहरा गया और वह आग बबूला होकर सोनी बघेल के घर मंगलवार पहुचा। जहाँ सोनी बाई अपनी बेटी के साथ सो रही थी। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर उसकी नींद खुली और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच गुस्से में आकर सोन सिंह ने कुल्हाड़ी से सोनी बाई के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सोन सिंह भाग निकला। इस पूरे मामले में स्थानीय परपा पुलिस जांच में जुट गई है। जिसके बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश