पचपेड़ी

बिस्तर मे सो रहे बड़े भाई को जगाने गए छोटे भाई की जहरीले सांप के काटने से मौत,बैगा गुनिया के चक्कर मे गई मासूम की जान

उदय सिंह

पचपेड़ी –थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन मे आज सुबह निचे बिस्तर लगाकर सो रहे बड़े भाई को उठाने गए छोटे भाई को किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद परिजनों ने वैध (बैगा) के चक्कर मे घंटो समय बर्बाद कर दिया जिससे उस मासूम की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना मे दोपहर 12 बजे के आसपास ग्राम पंचायत सोन के कोटवार सुरेश कुमार ने थाना उपस्थित होकर बताया की आज सुबह 7 बजे मृतक बम्लेश पटेल पिता बालचंद पटेल उम्र 11 वर्ष अपने बड़े भाई कमलेश पटेल जो निचे बिस्तर मे सोया था उसे जगाने गया था।

बिस्तर के पास बैठकर अपने बड़े भाई को जगा रहा था तभी बिस्तर मे पहले से मौजूद किसी जहरीले सांप ने बच्चे के बाह के निचे भाग को काट लिया। बच्चे को सांप के काटने के बाद बच्चे ने घर मे सांप सांप चिल्लाकर घर मे मौजूद परिजनों को आवाज दी तब बच्चे के पिता बालचंद पटेल बिस्तर के पास पहुँचे तब तक सांप बगल के बिल मे घुस चुका था। जिसके बाद बच्चे के सांप के काटने के निशान को देखकर पास के गांव कुकुर्दिकला वैध (बैगा) के पास ले जाया गया।

जहाँ वैध के न मिलने से बच्चे को फिर से पास के ही गांव गोड़ाडीह एक और वैध (बैगा) के पास ले जाया गया जहाँ वैध के दुवारा बच्चे को तत्काल हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी जिसपर बच्चे के पिता ने बच्चे को हॉस्पिटल के बजाये अपने घर ले आया जहाँ आहत बच्चे की मौत हो गई। अगर समय रहते बच्चे को हॉस्पिटल का उपचार मिल जाता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौक़े पर पहुँच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार