सक्ती

जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या….फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे में जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को जैजैपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जर्वे गांव के एक खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई, जो पेशे से शिक्षक थे और दिव्यांग भी थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का गांव के ही टिकम लाल मनहर के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी ने देवानंद भारद्वाज पर उस समय हमला किया, जब वह ट्राइसाइकिल पर थे। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनके गले पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को अपने घर के पीछे विवादित खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने घटना देख ली, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में जैजैपुर थाना में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 103, 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...