मस्तूरी

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार….दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई गई थी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया। मस्तुरी पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका की पतासाजी के दौरान साइबर सेल के सहायता से अपहृत बालिका को ग्राम टुंड्रा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से आरोपी रवि टंडन के कब्जे से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया एवं पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया,

जिसने अपने कथन में आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बताई है। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त, उनि सुजान भगत,सउनि हेमंत पाटले,महिला आरक्षक मीना राठौर की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: आत्महत्या या हादसा..? तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, युवती गंभीर अनजान को लिफ्ट देना ग्रामीण को पड़ा भारी…अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह...शिवघाट बैराज पर हाइट स्टॉपर से टकराई पिकअप, 1 की मौत, 5 घायल मस्तूरी :- चरित्र शंका पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी खुद ... सीपत:- शादी का झांसा देकर पहले किया दुष्कर्म...फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी ग... VIDEO:- बारात से लौट रही कार लालखदान के पास गड्ढे में गिरकर पलटी….सड़क निर्माण में लापरवाही बनी वजह,... अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा