छत्तीसगढ़बिलासपुर

सी टॉप्स एप डैशबोर्ड पर दिया गया अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण

डेशबोर्ड में प्रत्येक मतदान केंद्र की विस्तृत जानकारी भी देखी जा सकती है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सीटॉप्स एप के बारे में जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि सीटॉप्स एप के माध्यम से मतदान ड्यूटी में गये दल की निर्वाचन गतिविधि को डैशबोर्ड के माध्यम से देखा जा सकता है। इस एप के डैशबोर्ड से मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग की स्थिति का पता किया जा सकता है। किसी मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग प्रारंभ हुई है कि नहीं ये भी पता चल सकेगा। मॉक पोलिंग के बाद सीआरसी का स्टेटस भी देखा जा सकता है। इसी तरह मॉक पोलिंग के बाद वीवीपेट स्लिप क्लीयर हुई है या नहीं ये जानकारी भी पता की जा सकेगी। किस-किस मतदान केंद्र में पोलिंग प्रारंभ हुई है एवं कहां पोलिंग संपन्न हो गई है इसकी जानकारी भी डैशबोर्ड में पता चल सकेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र में पोलिंग संपन्न होने के बाद ईवीएम क्लोज करने की स्थिति भी डेशबोर्ड के माध्यम से देखी जा सकती है। डैशबोर्ड में प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी का नाम और मोबाईल नंबर भी दिखेगा। यदि किसी मतदान कर्मी ने आपात स्थिति में एसओएस का बटन दबाया है तो डेशबोर्ड के माध्यम से उस मतदान केंद्र की पूरी जानकारी ली जा सकेगी। इसके साथ ही ये भी पता चलेगा कि मतदान कर्मी को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। जिस रूट से मतदान दल जा रहे हैं उस रूट की पूरी जानकारी और कौन-कौन से मतदान केंद्र उस रूट में है इसकी जानकारी भी सीटॉप्स एप के डैशबोर्ड से प्राप्त की जा सकेगी। डेशबोर्ड में प्रत्येक मतदान केंद्र की विस्तृत जानकारी भी देखी जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस