बिलासपुर

ट्रेन से पहले पहुंच गई पुलिस और ट्रैक पर लेटे युवक की बचा ली जान, एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

भुवनेश्वर बंजारे

बिल्हा – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को 112 की टीम की सजगता के चलते एक युवक की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव और जिंदगी से हार मानकर एक युवक चकरभाठा रेल्वे स्टेशन ओवर ब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रैक पर आत्म हत्या की नियत से लेट गया था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते चकरभाठा डायल 112 के आरक्षक 1495 त्रिलोक सिंह और चालक चंचल धुरी आनन-फानन में मौके पर डायल 112 कि महज 3 मिनट में मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक ट्रेन भी आ गई। इस पर पुलिस ने दौड़कर उसे ट्रैक से उठा लिया। अगर पुलिस कुछ सेकंड की देर करती तो उसकी जान जा सकती थी।

जिसके बाद युवक को स्थानीय पुलिस की मदद से परिजनों को सुपुर्द कर भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए, शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइश दी गई। अक्सर कहा जाता है कि घटना होने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन गुरुवार को चकरभाठा थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने जिस तरह से तत्परता दिखाई है वह काबिलेतारीफ है। जिससे प्रभावित पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आरक्षक 1495 त्रिलोक सिंह एवं चालक चंचल धुरी के काम की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस