बिलासपुर

चोरी की वारदात:राशन दुकान से 12.50 क्विंटल चावल की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है। घरों में चोरी के बाद अब चोर शासकीय राशन दुकानों में भी अपना हाथ साफ कर रहे है। एक ऐसा ही मामला कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह शासकीय उचित मुल्य की दुकान का सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 12 क्विटल 50 किलो चावल लेकर रफू चक्कर हो गए।

मामले में संचालित नव जागृति महिला स्व.सहायता के अध्यक्ष राम जानकी गुप्ता ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां उन्होने बताया कि 07.08.22 को वह 11 बजे शासकीय उचित मुल्य की दुकान को बंद कर ताला लगाकर सब अपने अपने घर चले गये थे। जहा दुकान में 196 क्विटल 96 किलो चावल वितरण किया गया था शेष 38 क्विटल 60 किलो बचा था।

इसी बीच 11 अगस्त को सुबह सुबह गांव वालों ने बताया कि राशन दुकान का शटर आधा खुला है ताला टुटा हुआ है। जिस पर जब समूह के पदाधिकारी पहुंचे तो देखे कि सोसायटी का चैनल गेट आधा खुला था ताला टुटा हुआ था। जब उन्होने अंदर रखे चावल की जांच की तो पता चला की दुकान में 12 क्विटल 50 किलो चावल नही था। जिसकी कुल कीमत 50610 बताए जा रहे है।

वही राशन दुकान में लगभग 26 क्विटल चावल(52 कट्टी चावल)बचा है चोरी हुए चावल भौतिक सत्यापन कर प्रार्थी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराए हैं इधर मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में