बिलासपुर

अनजान चेहरों से हो जाये सतर्क…बर्तन बेचने की आड़ में घूम रही अपराधी प्रवृत्ति की महिलाएं, पलक झपकते ही घटनाओं को दे रही अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने महिला चोर गिरोह के सक्रिय होने की संभावनाओं को जन्म दे दिया है, जिनके द्वारा एक महिला को ही शिकार बना कर सोने चांदी के 35000 रुपए के जेवर की चोरी को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार परसदा में रहने वाली दामिनी यादव अपने घर के आंगन में बैठकर सोने चांदी के जेवरों को साफ कर रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं साड़ी के बदले बर्तन बेचने उसके घर पर आई दोनो महिलाओं ने महिला को जेवर साफ करते हुए देख लिया और उन्हें बातचीत में उलझाने लगी। इसी दौरान दोनो महिलाओं में से एक महिला के द्वारा पीड़ित को कोई केमिकल सूंघा दिया गया,

जिससे महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद दोनों महिलाएं सोने चांदी के जेवर लेकर भाग गई। महिला अपने घर मे अकेली थी आंगन में काफी देर तक बेहोश पड़ी महिला को आसपास की महिलाओं के द्वारा होश में लाया गया जिसके बाद पीड़ित महिला सकरी थाने पहुँची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिलाओं की पतासाजी शुरू की इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनो महिलाओं की पहचान हो गयी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।बता दे कि शहर के आउटर इलाको में इस तरह के महिला गिरोह के सक्रिय होने से लोगों को अब अधिक सतर्क होकर रहने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार