सीपत

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 25 लाख की लॉटरी का झांसा…..ठेलेवाले से 4 लाख 32 हजार की ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अभी भी ऑनलाइन और फोन के माध्यम ठगी के मामले रुकने का नाम नही ले रहे, पुलिस की लाख जागरूकता अभियान के बावजूद लोग बड़ी ही आसानी से शातिर ठगों के झांसे में फंस रहे है और अपनी जमा पूंजी गवां रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर निवासी भोलेशंकर धीवर को शातिर ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति से 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा वाटसअप में मैसेज भेज कर दिया और जिनके जाल में फंसकर

प्रार्थी ने अलग अलग किस्तों में अलग अलग एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए, प्रार्थी भोलेशंकर धीवर पेशे से ठेले में गुपचुप बेचने का काम करता है, लेकिन उसने लालच में आकर जैसे तैसे ठगों के कहने पर पैसे ट्रांसफर किये जब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तब तक उसके 4 लाख 32 हजार रुपए ठगों ने धोखाधड़ी से उड़ा लिए थे। मामले में पुलिस ने एकाउंट नाम वालो और फोन धारकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ... VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के... VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान, सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत च... मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना...