बिलासपुर

सायबर ठगो ने ऐसा रचा चक्रव्यूह जिसमे फंस कर प्रधान पाठक ने गवाए 21 लाख रुपए,, कैसे फंसे ठगो के जाल में पढ़िए इस खबर में…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- पुलिस के साथ साथ अब सायबर ठग भी काफी एडवांस हो गए है। ठगो के द्वारा बनाए गए चक्रव्यूह में फंसने से शिक्षित वर्ग भी अछूते नहीं रह गए हैं। वही अब लोगो को मुनाफे का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा रेल्वे स्कूल के प्रधान पाठक को पार्ट टाइम जॉब कर 5 प्रतिशत तक ब्याज मिलने का झांसा देकर ठगी ने 21 लाख 53 हज़ार 222 रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिक़ायत करते हुए गणेश हाइट्स साईधाम निवासी लाहीरी कमलेश अमलेश ने बताया कि 16 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर 7266953704 नंबर से वाट्अप मैसेज आया। इसमें उन्हें पार्ट टाइम नौकरी कर अधिक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया गया। जिसके बाद उन्हें एसीएमई मॉल (ACME mall )के पोर्टल में खाता बनाने लिंक भेजा गया। जिसपर उन्होंने खाता बनाया। उस लिंक में राशि जमा करने और आहरण करने का एक सिस्टम बना था।

ठग के कहने पर प्रधान पाठक ने 100 रुपये का रिचार्ज किया। उन्होंने स्क्रीनशाट ठग को भेज दिया। इसके बाद ठग ने उसे एक रिसेप्शनिस्ट को जोड़ने के लिए कहा। और यह विश्वास दिलाया गया की रिसेप्शनिस्ट से सभी प्रकार के काम कराया जाएगा। काम पूरा होने पर खाते में जमा राशि के मुताबाकि कमीशन देने भरोसा दिया। इसके बाद प्रार्थी के द्वारा दो बार में 800 रुपए जमा किया गया। जिसके बाद उनके खाते में 1126 रुपए क्रैडिट हो गए। जिससे प्रार्थी उत्साह हो गया। जहा 16 अगस्त से 27 अगस्त 2022 के बीच प्रधान पाठक ने खाते में 20 लाख 53 हजार 222 रुपये जमा किए। उसके खाते में जमा राशि समेत ब्याज की राशि भी दिखाई जा रही थी। प्रधान पाठक को दिए गए सभी कार्य पूर्ण हो गए। जमा राशि को निकलाने के लिए टैक्स के रूप में प्रधान पाठक से एक लाख रुपये फिर से जमा करवाया। इसके बाद भी पैसा वापस नहीं मिला। तब प्रधान पाठक को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। फिर उन्होंने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,