बिलासपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात जमकर हुआ हंगामा, दो गुटों में हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना… आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश की न्यायधानी में देहशतगर्दो का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, हत्या,डकैती चाकूबाजी, गोलीकांड जैसी होने वाली बड़ी वारदात से बिलासपुर नेशल मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। वही जिले में कानून व्यवस्था को ताक पर रख आरोपी एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

एक बार फिर कोतवाली इलाके में पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दोनो पक्षो में जमकर मारपीट व बवाल हुआ। युवाओं के ग्रुप ने मोहल्ले में घुस कर जम कर पत्थरबाजी की, जिससे गाड़ियों के कांच टूट गए और मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी।

जो अब वायरल हो रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात यह बवाल हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक में सिटी डिस्पेंसरी के सामने रहने वाले युवक शेखर के साथ बीती रात 11 बजे कुछ युवकों ने मारपीट की।

मारपीट का बदला लेने सिटी डिस्पेंसरी के पास रहने वाले व फजल बाड़ा के युवाओं का समूह कोतवाली थाना क्षेत्र के ही कतियापारा में घुस गया और कतियापारा के लड़कों के साथ ही मारपीट की। मारपीट के साथ ही मोहल्ले में जमकर पत्थरबाजी भी की गई। लड़के मोहल्ले में पत्थर फेंकते रहें जिसके चलते मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए।

पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई पत्थर बाज युवाओं के हाथ मे लाठी डंडे भी नजर आ रहे है, जिससे कोई बड़ी वारदात हो सकती थी, मोहल्ले के लोग इस दौरान डरे सहमे घरों में दुबके रहे। लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस रात भर आरोपियों की तलाश की और दर्जनभर युवाओं को हिरासत में ले लिया, उनमें से उपद्रवियों को पुलिस ने चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट,