बिलासपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 6 किलोग्राम गांजे के साथ एक महिला को पकड़ा….ट्रेन के माध्यम कर रही थी तस्करी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने बुधवार को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से एक महिला को पकड़ा है जो अपने बैंग में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी को अंजाम दे रही थी। जीआरपी एंटी क्राइम टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर में एक संदिग्ध महिला है जिसकी गतिविधियां संदेहास्पद है, जिसकी सूचना पर टीम बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में तैनात हो गई जैसे ही ट्रेन स्टेशन में पहुँची जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने दबिश दी और महिला को पकड़ लिया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में 6 किलो 300 ग्राम गांजा अलग अलग पैकेट में मिले जिसकी अनुमानित कीमत 31500 रुपए आंकी गई है।

पूछताछ करने पर महिला की पहचान सकुंतला बाई पति स्व. राजकुमार साहू उम्र 38 वर्ष पता ग्राम शेरो थाना डभरा ज़िला जाँजगीर चाँपा के रूप में हुई है। मामले में जीआरपी अपराध दर्ज कर विवेचना कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई में उप. नि. डी. एन श्रीवास्तव आर.लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , राजा दुबे, संतोष राठौर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व...