बिलासपुर

बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत…दो साथी घायल, सिटी कोतवाली चौक की घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चौक के पास देर रात हुए सड़क हादसे में गोविंद नगर नायक बाड़ा निवासी 15 वर्षीय राजू नायक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में उसके दो साथी अनुकल ध्रुव और देवकुमार घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रैवलर फोरव्हीलर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू नायक अपने साथियों के साथ 16 नवंबर की रात बन्नाक चौक में आयोजित राउत नाचा कार्यक्रम देखने गया था। जो देर रात तेलीपारा से सिटी कोतवाली चौक होते हुए करीब 2:15 बजे वह अपने दोस्तों अनुकल ध्रुव और देवकुमार के साथ एक्टिवा क्रमांक CG10 AG 8705 से गोलबाजार की ओर जा रहे थे,

उसी समय गोलबाजार की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रैवलर वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल राजू को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायल साथियों का इलाज जारी है। हादसे में एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रैवलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...