पचपेड़ी

लेट में राशन देने का आरोप लगा राशन दुकान संचालक की पिटाई….पिता – पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी- राशन मिलने में हों रही लेट लतीफी की बात पर सहकारी समिति के अध्यक्ष की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पुरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनसरी का है। जहाँ शासकीय राशन दुकान के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिरी पर गांव के ही रत्थु साहू ने अपने पिता गोपाल साहू के साथ मिलकर प्रार्थी की पिटाई कर दी। जिसकी लिखित शिक़ायत प्रार्थी ने पचपेड़ी थाना में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि

शिवनाथ खाद्य पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष होने के नाते प्रार्थी लक्ष्मी नारायण मिरी शासकीय राशन दुकान में शनिवार को राशन का वितरण कर रहे थे। तभी ग्रामीणों की भीड़ के बीच गांव के ही रत्थु साहू अपने पिता गोपाल साहू ने नंबरिंग के अनुसार राशन नहीं देने की बात पर गाली गलौच करने लगे। बात यही नहीं रुकी दोनो आरोपियों ने प्रार्थी की पिटाई कर दी। जिससे आसपास के लोगो ने किसी तरह दोनो को शांत कराया। इधर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी