बिलासपुर

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान…चालान काटकर वसूले गए 74 हजार रुपए, नियमों का पालन करने दी गई समझाईश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार देर शाम पुलिस महकमें ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहाँ 39 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही के साथ 74300 रूपए का चालान काटा गया।

चेकिंग की इस कार्यवाही में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल थे। बताया जा रहा है कि आला अफसरों के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।

इसके तहत सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर तिराहा, तारबाहर अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा, तोरवा अंतर्गत गुरुनानक चौक, सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू के पास, सरकंडा हुंडई चौक, कोनी तुर्काडीह, सकरी थाना में कोटा मुंगेली तिराहा,

सिरगिट्टी बन्नाक चौक, चकरभाटा नयापारा चौक और ग्रामीण थाना सीपत, पचपेड़ी, बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, हिर्री, कोटा, मस्तूरी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई ।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

बताया जा रहा है कि देर रात तक चले इस अभियान में 185 एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 39 कार्यवाही और अन्य 178 प्रकरण में 74300 रुपए समन शुल्क लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...