कोटा

नशे के खिलाफ़ जारी है बिलासपुर पुलिस की मुहिम, स्कूल में बच्चों को किया जा रहा जागरूक…निजात कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता

जुगनू तंबोली

कोटा – पुलिस प्रशासन जिला बिलासपुर के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम अंतर्गत नारकोटिक्स ड्रग एवं अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगहना में एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें विद्यालय की अधिकांश छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं नशे के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव शीर्षक के अंतर्गत निबंध लेखन किया। निबंध लेखन के पूर्व चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह ठाकुर द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए निजात अभियान के बारे में बताया गया तथा छात्राओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ अपने आसपास एवं समाज में व्याप्त नशाखोरी को दूर करने में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया।

छात्राओं की जिज्ञासाओं को सरल भाषा में समझाया गया।साथ ही अभिव्यक्ति एप्प के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सहयोग की जानकारी भी प्रदान की गयी, आज के इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संस्था से प्राचार्य कल्पना खरे, व्याख्याता नागेंद कौशिक, अरविंद पाण्डेय, संजय निकुंज, सौरभ सिंह, ऋग्वेंद्र सिन्हा, दीपक अनुरागी एवं स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...