बिलासपुर

दो अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों से 6 किलो गाँजा जब्त…सरकंडा पुलिस ने की निजात अभियान के तहत कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने पुलिस “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में थाना सरकंडा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अशोक नगर डीएलएस कालेज चौक के पास एक व्यक्ति बुलेट गाड़ी के हैण्डल में लटकाकर मादक पदार्थ गांजा रखकर गाड़ी में बैठे ग्राहक का तलाश कर रहा है,

जिस पर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के निर्देश पर टीम ने अशोक नगर डीएलएस कालेज चौक के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी संतोष साहू उर्फ डैनी को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 3 किलो 900 ग्राम गांजा किमती करीब 39000/- रू. एवं बुलेट वाहन क्रमांक CG 10 AX 5974 जप्त किया गया, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मुखबीर की ही सूचना की ईरानी मोहल्ला चांटीडीह में एक महिला पानी टंकी के पास रोड में बैठी है जो सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है, उक्त सूचना पर तस्दीक करते हुये विधिवत् एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर

आरोपिया उमा साहू को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 544 ग्राम गांजा किमती करीब 20000/- रू. जप्त किया गया, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि राकेश टाण्डे, म.प्र. आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी