अवर्गीकृत

दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में जा रहे नाबालिग लापरवाही से नाले में जा घुसे

डेस्क

चपोरा हाई स्कूल के तीन नाबालिग बच्चे बाइक में सवार होकर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बैछाली गांव जा रहे थे । जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई । जिसके चलते तीनों बच्चों को गंभीर चोटे आई । यह देखकर ग्रामीणों ने 112 को फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया । जहां पर प्रथम उपचार उपरांत उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया । वहीं इस मामले में रतनपुर पुलिस ने भी अस्पताल पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है ।

तीन नाबालिग दोस्त चपोरा हाई स्कूल पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे । स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों अपने — अपने घर चले गए। इसके बाद समीर श्रीवास पिता छविराम श्रीवास उम्र 17 वर्ष रानी बैछाली निवासी अपने फूफा को छोड़ने के लिए बारीडीह नवापारा गया हुआ था । जहां रास्ते में निकेत लाश्कर पिता फूलचंद लाशकर उम्र 16 वर्ष चपोरा निवासी, कमलेश यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 17 वर्ष मझवानी निवासी मिल गया । जिस ने कहा कि उसके दोस्त का जन्मदिन है और बाइक भी समीर तुम्हारे पास है । चलो मेरे दोस्त की जन्मदिन मनाने के लिए बैछाली चलते हैं । जिसके बाद तीनों नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर जाने लगे । तीनो रतनपुर बेलगहना मार्ग के कंचनपुर मोड़ के पास शाम 5 बजे पहुंचे ही थे कि बाइक तेज रफ्तार में होने के चलते अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई । जिसके चलते तीनों स्कूली बच्चों को गंभीर चोटे आई । यह देखकर आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर 112 को दिया । घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों बच्चों को लाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार उपरांत उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया है । जहां पर उनकी उपचार जारी है । इस मामले में डॉ. विजय चंदेल का कहना है कि तीनों ही बच्चों के दाएं पैर का घुटना के नीचे टूट गया है । वही एक बच्चे का हाथ भी टूट गया है । जिसके चलते उन्हें आगे की उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है ।

लापरवाही के चलते घट रही घटनाएं

रतनपुर बेलगहना मार्ग पर पालको, शिक्षकों के साथ स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते आए दिन एक्सीडेंट हो रहा है । कहीं ना कहीं ये तीनों इसके जिम्मेदार हैं । बच्चों में कानून का खौफ नहीं है । जिसके चलते वे बेखौफ होकर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैं । वही पालक अपनी नौसिखए बच्चे को बाइक दे रहे हैं । इस एक्सीडेंट का कही ना कही वे भी जिम्मेदार हैं । वही स्कूल के शिक्षको के द्वारा भी बच्चों के प्रति काफी लापरवाही बरती जा रही हैं । उनके द्वारा भी नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने के लिए मना नहीं किया जा रहा है । जिसके चलते ऐसी घटनाएं घट रही है । यदि वे चाहे तो इन घटनाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सड़क किनारे गिरे युवक की मौत... शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, तालाब के पास जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा...8 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद, 6 बाइक और 8 मोबाइल जब्त खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार.. 3 दिन में 9 वाहन जब्त, लेकिन असली चेहरे अब भी पर्दे में, एसएसपी रजनेश सिंह की प्रशासनिक कसावट...2 आरक्षक लाईन अटैच, 18 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला, तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल