पचपेड़ी

जमीन विवाद में पड़ोसी ने धारदार हथियार निकालकर दी धमकी…घट सकती थी बड़ी वारदात, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी निवासी प्रार्थिया शांता मरावी ने रविवार को थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका पड़ोसी रामकुमार नेताम उसकी जमीन पर दीवार खड़ी कर रहा था, जब उसने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौच करते हुए विवाद करने लगा इसी बीच प्रार्थिया के चाचा ससुर दिलेश्वर राज वहाँ पहुँचे जिन्होंने आरोपी रामकुमार को विवाद नही करने की समझाईश दी, लेकिन इसी दौरान आरोपी रामकुमार भड़क गया और घर के भीतर से चापड़ जैसा धारदार हथियार लेकर बाहर निकला और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसने दिलेश्वर राज को दोबारा उनके विवाद में बीच मे नही आने की धमकी दी और ऐसा नही करने पर जान से मारने की बात कही। घटना से प्रार्थिया के चाचा ससुर वहाँ से भाग खड़े हुए लेकिन प्रार्थिया ने घटना से भयभीत होकर किसी अनहोनी की आशंका से इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई, जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल आरोपी रामकुमार नेताम को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 25-ARM, 506-IPC, 27-ARM के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी