मस्तूरी

16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ,,मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही

उदय सिंह

मस्तूरी – निजात अभियान को लेकर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई जारी है इसी कड़ी में मस्तूरी पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से मस्तूरी पुलिस ने 16 लीटर महुआ शराब बरामद की है मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लावर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में महुआ शराब रख कर उसे बिक्री कर रहा है। जिस पर स्थानीय पुलिस ने तत्कालीन मौके पर दबिश दी, जहां लावर निवासी शिव कुमार केवट वहां मौजूद था। जिसके द्वारा घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर रखा हुआ था। जहां से मस्तूरी पुलिस 16 लीटर महुआ शराब जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 3200 रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कारवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाश कांत प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे रामस्नेही साहू शशीकरण करें सुखदेव माण्ड्रे का अहम योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...