बिलासपुर

VIDEO: सराफा व्यापारी हुआ लाखों की उठाईगिरी का शिकार… सुबह दुकान खोलने के दौरान बाइक में रखे बैग को अज्ञात आरोपियों ने किया पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें एक सराफा व्यापारी को शिकार बनाते हुए अज्ञात 2 आरोपियों ने उनकी बाइक में रखे लाखों के सोने और चांदी के गहनों को पार कर दिया है। मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार इमलीपारा निवासी जवाहर प्रसाद सोनी पिता रामशरण सोनी उम्र 62 वर्ष की माँ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सरकंडा थाना क्षेत्र में डीएलएस कॉलेज रोड में दुकान है, जहाँ रोज की तरह सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुँचे थे, लेकिन ताले में लगी गंदगी को देखकर वह पानी का पाइप लाकर उसे साफ करने लगे, इसी दौरान उनकी बाइक में रखे बैग जिसमें लगभग 15 लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने रखे थे उसे अज्ञात 2 आरोपियों ने पार कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी सराफा व्यापारी को हुई उनके होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुँच अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में 2 अज्ञात आरोपी घटना को अंजाम देते मिले है, फ़िलहाल पुलिस और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए।

सराफा व्यापारी को भटकाने आरोपियों ने ही ताले पर लगाया हो गंदगी ?

मामले में यह उठाईगिरी की घटना पूर्व सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की लग रही है, जिसमें आरोपीयो द्वारा सराफा व्यापारी की रेकी कर यह योजना बनाई गई होगी, यह भी पूरी संभावना है कि आरोपियों ने ही सराफा व्यापारी का ध्यान भटकाने ताले में गंदगी लगाई गई होगी, क्योंकि पूर्व में भी उठाईगिरी के कई प्रकरणों में ऐसे ही ध्यान भटकाने आरोपियों द्वारा ऐसा ही किया गया था। फ़िलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,