रतनपुर

दुकान में ताला तोड़कर 1 लाख 20 हजार नगद और सोने चांदी की हुई चोरी….दुकान संचालक सहित पूरा परिवार था गहरी नींद में नही लगी भनक

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुभाठा उमरिया दादर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान संचालक के किराना दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरी की जानकारी दुकान संचालक को तड़के सुबह हुई जिसने इसकी शिकायत थाने में की है।

मिली जानकारी के अनुसार तेंदूभाठा ग्राम उमरिया दादर में शिव राम सिंह पैकरा पिता कुटुम सिंह पैकरा उम्र 45 साल के दुकान में बीती रात करीबन 2.30 बजे ताला तोड़कर दुकान में रखे गल्ले से 1लाख बीस हजार रुपए और सोना चांदी को चोरों ने चोरी कर लिया है, प्रार्थी शिवराम सिंह ने बताया कि वह रात को करीबन दस बजे खाना खाने के बाद परिवार सहित अपने कमरे में सोने चले गए, जब रात 3 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि दुकान में रखा हुआ।

गल्ला गायब था और घर के बाहर का दरवाजा बाहर से बंद था, जिस पर प्रार्थी ने पड़ोस में रहने वाले को फोन करके बताया तो उसने दरवाजा खोला, जिसके बाद ही उन्होने देखा कि यह चोरी हुई है। घटना की सूचना उन्होंने सरपंच और कोटवार को दी जिसके बाद थाने में इसकी शिकायत की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...