रायपुर

राज्य सरकार ने अफसरशाही को दबाव पूर्वक कर्तव्य पथ से विमुख करने का काम किया – अमर अग्रवाल

रमेश राजपूत

रायपुर – विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पब्लिक फीडबैक लेने हेतु भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर में विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगा।सुझाव अभियान अंतर्गत घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक अमर अग्रवाल विभिन्न सामाजिक संगठन सामाजिक संगठन, मितानिन बहनों के प्रतिनिधि मंडल, स्व सहायता समूह की सदस्यों, वकील, डॉक्टर, शिक्षको के समूह ,व्यवसायी, फुटकर व्यवसायी,खेल संघ , विद्यार्थी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हमाली मजदूर सहित आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए लोकहित योजनाएं बनाने हेतु नागरिक जनों से सीधी बात की। अमर अग्रवाल ने कहा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की रीति,नीति और कार्यप्रणाली पर विश्वास कर झांसे की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा पांच वर्षों में प्रदेश की जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है। मूलभूत सुविधाओं के साथ तरक्की और विकास के सफर में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों की तुलना में उन्नति की बजाय ऋणों के जाल की मरीचिका में फसता जा रहा है। अमर अग्रवाल ने कहा सरकार की अक्षमता का ही परिणाम है कि वे अधिकारी जो राज्य में विकास और तरक्की का सफर तय करते थे, आज उनका नाम घोटाले में फंसे जा रहे हैं इसके पीछे कांग्रेस शासित प्रदेश सरकार की अवसरवादी कार्यशैली ही पूरी तरह से जिम्मेवार है,जिसने राज्य के जिम्मेदार अफसरों एवम कार्मिकों को अपने कुत्सित राजनीतिक हितों के लिए बलि चढ़ाने का काम किया है । अमर अग्रवाल ने कहा प्रदेशवासी अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचाने व्हाट्सएप नंबर 9548656500 एवम
मेलआईडीcgbjpmankibaat2023@gmail.comभी सुझाव प्रेषित कर सकते है घोषणापत्र तैयार करने के सुझाव अभियान के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता केदार नाथ गुप्ता, जयंती भाई पटेल,रायपुर ज़िले की घोषणा पत्र प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा,संभाग प्रभारी -विधायक सौरभ सिंह कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...