बिलासपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याए…मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने नगरवासियों ने की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर दराज से आए सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात कर बड़े इत्मीनान से करीब साढ़े तीन घंटे तक उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी के ताजा हालात की जानकारी ली।

जनदर्शन में तखतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भिलौनी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम काठाकोनी से भिलौनी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क में भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन हो रहा है, जिससे यह क्षतिग्रस्त हो रहा है। साथ ही दुर्घटना की भी स्थिति बनी रहती है। ग्रामवासियों ने इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर पंचायत मल्हार के निवासियों ने बताया कि मल्हार ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी है और प्रमुख पर्यटन स्थल है।

मल्हार में 126 तालाब राजस्व रिकार्ड में है, जिसमें से 65 तालाब अभी जीवित है। बाकि में अवैध कब्जा कर लिया गया है। इनमें से प्राचीन एवं बहुउपयोगी तालाब छोटे खैया है, जिसके पानी का उपयोग पीने एवं स्नान के लिए करते हैं। उक्त तालाब में 15 वर्षों से जलकुंभी से पट गया है और अवैध कब्जा भी किया गया है। नगरवासियों ने तालाब की सफाई एवं अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्राम कुरेली तखतपुर निवासी रमाकांत कौशिक ने किसान क्रेडिट कार्ड से प्राप्त ऋण की मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की ऋण माफी की घोषणा के बाद भी ऋण की भुगतान के लिए बैंक द्वारा नोटिस दिये जाने की जानकारी दी।

उनके इस प्रकरण पर कार्यवाही के लिए लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम चपोरा निवासी निलेश यादव ने कृषि कार्य के लिए वन भूमि में पट्टा दिलाने की मांग की। नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्र 10 के निवासियों ने सड़क में नाली का गंदा पानी भरने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नाली के गंदे पानी से गली में कीचड़ जमा हुआ है, जिससे चलने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने मोहल्ले की सड़क मरम्मत करवाने की मांग की। इस मामले को मल्हार सीएमओ देखेगें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...