सीपत

NTPC सीपत का ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024’  बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक पहल के अंतर्गत “बालिका सशक्तिकरण अभियान” की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 19 मई, 2024 को हुआ। इस अभियान में 31 परियोजना प्रभावित गांवों में से 50 स्कूलों की 117 बालिकाओं को शिक्षा, खेल कूद, जीवन कौशल विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी ।

एनटीपीसी सीपत प्रत्येक बैच से 10 प्रतिभावान बालिकाओं को परियोजना में स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में 12 वीं तक निः शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। इस कार्यक्रम के तहत पहले बैच की लड़कियों ने इस वर्ष अपनी 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। इनमें से एक छात्रा, साक्षी देवांगन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 79% अंक प्राप्त किए। साक्षी ने अपनी यात्रा को साझा किया और एनटीपीसी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

उद्घाटन समारोह में अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक, बिलासपुर (ग्रामीण), अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) , श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक सीपीजी-2 , सहित नम्रता शरण, अर्पिता पॉल संगवारी महिला समिति के उपाध्यक्षा, और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।श्रीमती झा ने अपने भाषण में एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम की सराहना की और समाज के विकास में लड़कियों की मुख्य भूमिका पर जोर दिया। श्री शरण, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने युवा लड़कियों को इस कार्यक्रम द्वारा प्रदान की गई मंच का लाभ उठाने और अपनी पूर्ण क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके “सपनों को उड़ान मिल”सके।

इन लड़कियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता, योग, स्वायत्त रक्षा, कला और शिल्प, प्रदर्शनी कला, संचार के अलावा अकादमिक कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त होगा, ताकि उनके विकास को संजीवनी मिल सके। इस पहल से 117 बालिका निरंतर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्थ हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार