बिलासपुर

ड्रोन की नजर से बेनकाब हुआ गांजा गिरोह… 5 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,3.35 लाख का गांजा और चाकू बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी करते हुए पुलिस ने चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके में दबिश देकर 5 नाबालिगों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम अवैध गांजा और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 3.35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार थाना सरकंडा को कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांटीडीह क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के माध्यम से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध क्षेत्र की लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की। ड्रोन फुटेज के आधार पर इलाके को चिन्हित किया गया। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने और खपाने की नीयत से कुंदरू बाड़ी में एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से दो वयस्क आरोपियों तथा पांच विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुश यादव उर्फ पप्पू यादव 25 वर्ष और दीपक साहू 18 वर्ष शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सात पैकेटों में रखा 6.744 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक धारदार चाकू मिलने पर पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया है। वहीं, यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे सक्रिय मुख्य सरगना कौन है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...