बिलासपुर

शोरूम और दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा…सिविल लाइन पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 महिंद्रा थार सहित 23 लाख का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक पखवाड़े में दुकानों में हुए चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस को सफलता मिली है। जहाँ एक आरोपी के कब्जे से 23 लाख रुपए के समान और नगद बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 19.08.2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 बडी दुकानों और 25.082023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 बडी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिससे बड़ी मात्रा में अज्ञात चोरों ने नगदी और समान पर अपना हाथ साफ किया था। जिसकी तलाश सिविल लाइन पुलिस कर रही थी। तभी तकनीकी जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चल की आरोपी कबीरधाम जिले से है।

जहां दबिश देकर कवर्धा निवासी शिवा चन्द्रवंशी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने पूछताछ किया तो पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इधर आरोपी शिवा चन्द्रवंशी के कब्जे से 1 नग सोने का कड़ा,2 नग सोने का चैन,2 नग सोने की अंगुठी,1 नग चांदी का बिस्किट 100 ग्राम एवम नगदी 21000 रुपए ,1 नग कान की बाली ,1 नग महिन्द्र कम्पनी का थार वाहन बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख बताई जा रही है। जिसे जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही फरार आरोपी लोकेश श्रीवास की तलाश पुलिस कर रही है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह, एसीसीयू से सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, आरक्षक तरुण केशरवानी, सत्या पाटले, तदबीर पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...