सीपत

सीपत क्षेत्र के गांवों में एनटीपीसी के द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं डायरिया की रोकथाम के लिए किया गया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…ग्रामीणों को मिला लाभ

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत चिकित्सा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 03 अगस्त से 09 अगस्त 2024 तक मलेरिया, डेंगू एवं डायरिया की रोकथाम के लिए 06 गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एनटीपीसी चिकित्सालय की ओर से प्रतिदिन 1 से 2 डॉक्टरों की टीम द्वारा निर्धारित ग्राम देवरी, जांजी, गतौरा, रांक, कौड़िया एवं कर्रा में स्वास्थय वार्ता की गई साथ ही विडियो संदेश के माध्यम से लोगों को लक्षणों एवं बचाव के उपाय बताए गए , साथ ही रैपिड कीट के द्वारा जाँच एवं तत्पश्चात उपचार किया गया। इस दौरान लगभग 450 लोगों को चिकित्सीय सलाह दी गई साथ ही दवा भी वितरित की गई।एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रतिमाह 36 गांवों में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं हेल्थ केम्प साथ ही नि:शुल्क दवा वितरण पिछले 2 वर्षों से अनवरत करती आयी है।

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के प्रयासों को गाँव के बच्चों, माताओं एवं बुजुर्गों ने सराहा है, ऊक्त सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों ने एनटीपीसी की इस पहल की बहुत प्रशंसा की है । परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह पहल समस्त ग्रामवासियों के लिए इस महामारी की दशा में वरदान साबित हुई है। एनटीपीसी इस तरह के नैगम सामाजिक दायित्व को लिए सदैव तत्पर है और समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत इस महामारी से ग्रस्त रोगियों की संख्या में कमी आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...