सीपत

झाड़फूंक कराने गए दंपत्ति ने वृद्ध पर किया प्राणघातक हमला, वृद्ध की हालत गंभीर…..पुलिस ने किया मामला दर्ज

उदय सिंह

सीपत- थाना क्षेत्र के फरहदा में लकड़ी कोयला भट्ठी में चौकीदारी का काम करने वाले सीपत फरहदा निवासी शांतिलाल पाल पर बीती रात रिश्तेदार दंपत्ति ने जान लेवा हमला कर मारने की कोशिश की है। पीड़ित के बेटे रामकुमार पाल ने इस घटना की शिकायत सीपत थाने में करते हुए बताया है कि उसके पिता के पास रिश्तेदार अपनी पत्नी को झाड़फूंक कराने लाया था, जिसने उसके पिता शांतिलाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए धारदार हँसिया से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है।

घटना की सूचना कोयला भट्ठी में काम करने वाले दूसरे लोगो ने उसे दी जिसके बाद वह मौके पर पहुँचा और अपने पिता को इलाज के लिए ऑटो में ले जाने लगा तब भी आरोपी के द्वारा लाठी से हमला किया गया और ऑटो को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना में उसके पिता शांतिलाल को सिर और पैर में धारदार हथियार से चोट की वजह से गम्भीर आघात पहुँची है, जिससे उनकी जान को खतरा है, फ़िलहाल घायल वृद्ध का उपचार सिम्स में चल रहा है वही सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...