बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में फिर दो मकानों में हुई चोरी… अज्ञात चोरों के आतंक से परेशान हैं शहरवासी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चुनावी सरगर्मी के बीच सरकंडा थाना क्षेत्र में चोर आतंक मचा रहे है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो अलग अलग जगहों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़ित परिवार ने मामले कि शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। पहला मामला कुटीपारा मोपका बीएमएस स्कूल के पास का है। जहा रहने वाले एसईसीएल कर्मी सुजय पाण्डेय 10 नवंबर को अपनी मां से मिलने कोरबा गए हुए थे। इस बीच उनके मकान कि चाबी घर में काम करने वाली महिला संतोषी यादव के पास थी। 12 नवंबर को संतोषी ने प्रार्थी को सूचना दी। कि घर के ऊपर छत के रोशनदान जिसमें लोहे की जाली लगा है वो निकला हुआ है तथा उसमे लगा हुआ दरवाजा टूटा हुआ है, जब प्रार्थी कोरबा से वापस बिलासपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। जिसे अज्ञात चोर रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे और आलमारी में रखे पर्दा 20 नग बडा, 12 नग छोटा पर्दा, फाल सिलिंग लाईट 24 नग, होम थियेटर 01 सेट, कांच का लोटा 02 नग, स्टील का ड्रम 02 नग, स्टील थाली 7 नग, इंडक्शन, हाथ घडी, सोने का अंगूठी 02 नग, एक वाईफाई पर अपना हाथ साफ कर दिए है। इसी तरह दूसरा मामला अशोक नगर का है जहा रहने वाली कुमारी यादव ने बताया कि 13 नवंबर की रात उनका पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। वही उसका बेटा रामप्रसाद जो कि अपने सुसराल गया हुआ था। वह रात तीन बजे घर वापस लौट तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। जब उसने सभी को आवाज देकर जगाया तो पता चला की अज्ञात चोर दबे पाव उनके घर में घुसकर एक टीने के पेटी से नगदी 8000,चांदी का पायल एक जोडी, चांदी का सिक्का 04 नग, सोने का लाकेट 02 नग 1-1 मासा, बैंक पासबूक, अन्य दस्तावेज पर अपना हाथ साफ कर रफूचक्कर हों गया है। इन दोनो ही मामलो में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...