बिलासपुर

15 लाख 73 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल…मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन लिए 06 विधानसभा क्षेत्रों के 1691 मतदान केन्द्रों के लिए आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री का वितरण सुबह 08 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकार रवाना करते हुए दलों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत और सीईओ अजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण के लिए 76 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के लिए 300 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारीयों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। जिले में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 6 हजार 36 मतदान कर्मी और 1 हजार 509 मतदान कर्मी रिजर्व में रखे गए हैं, इस प्रकार कुल 7 हजार 545 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।

गौरतलब है कि जिले में कुल 60 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी हैं। इसी तरह सभी 06 विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए है। आदर्श मतदान केन्द्र 30 होंगे। 17 नवंबर को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। जिले के 15 लाख 73 हजार 905 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...