बिलासपुर

मतदान अपडेट :- 5 बजे शाम तक प्रदेश में 67.70 प्रतिशत मतदान, बिलासपुर जिले में 61.43 प्रतिशत तक पहुँचा आंकड़ा, देखिए विधानसभा वार स्थिति

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव 2023 में दूसरे चरण के मतदान में सुबह मतदान की स्थिति तेज रही तो वही दोपहर में थम सी गई थी वही शाम 5 बजे तक जमकर मतदान किया गया जिसमें 70 सीटों पर 67.70 प्रतिशत मतदान हो चुके थे, वही बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों में 61.43 प्रतिशत तक मतदान 5 बजे शाम तक हुए थे, जिसमें सबसे अधिक मतदान बिल्हा में 66.39 प्रतिशत, वही सबसे कम बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत के आंकड़े मिले थे, वही कोटा में 65.69, तखतपुर 61.50, बेलतरा में 59.08 प्रतिशत होने के आंकड़े दर्ज किए गए थे, जबकि दोपहर 3 बजे तक जिले में 46.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 40.69 प्रतिशत, बिल्हा में 47.88 प्रतिशत, कोटा में 53.18 प्रतिशत, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 47.71 प्रतिशत, तखतपुर विधानसभा में 49.15 प्रतिशत एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 42.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही 5 बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों में मतदान जारी थे। जिनके पूरा होने के बाद फाइनल आंकड़े सामने आएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार