बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को आगामी पांच साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल…जिले के 4.63 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारण्टी के अनुरूप बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके फलस्वरूप राशन दुकानों से गरीब परिवारों को नये साल जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। राज्य शासन के इस गरीब हितैषी निर्णय से बिलासपुर जिले के 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को फायदा मिलेगा। इनमें अंत्योदय कार्डधारी 94 हजार 41 परिवार, प्राथमिकता कार्डधारी 3 लाख 64 हजार 39 परिवार, निराश्रित कार्डधारी 3 हजार 685 परिवार एवं निःशक्त कार्डधारी 906 परिवार शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में एपीएल कार्ड सहित कुल 5 लाख 32 हजार 367 राशन कार्ड धारी परिवार हैं। इनमें से 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को राज्य शासन के इस निर्णय से अगले महीने से पांच साल तक के लिए निःशुल्क चावल दिया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन