रायगढ़

डबल मर्डर: पड़ोसी युवक ने पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग पिता और बेटी को उतारा मौत के घाट, माँ गंभीर… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपाली में मंगलवार 18 नवंबर की शाम हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पड़ोसी युवक ने अचानक हमला कर एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खैरपाली निवासी रत्थूराम पटैल (70) अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी दौरान पड़ोसी भीखम पटैल (25) अचानक घर में घुसा और रत्थूराम, उनकी पत्नी फोटो बाई (80) तथा बेटी खीरबाई (45) पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में रत्थूराम और खीरबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फोटो बाई गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। मृतक के पुत्र रमेश पटैल ने बताया कि आरोपी बीते कुछ दिनों से गांव में अपने नाना के पास रह रहा था और अक्सर पड़ोसियों से झगड़ा करता था। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे वह अचानक आक्रोश में आकर हमला कर बैठा।

सूचना पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 585/25 धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तुरंत हिरासत में लिया। मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट पत्थर और उसके पहने कपड़े जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन