बिलासपुर

छात्रा से मोबाइल और नगदी की झपटमारी…अज्ञात बाइक सवार आरोपी ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर–बिलासपुर रोड पर डायमंड होटल के सामने दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुमारी परमेश्वरी पोर्ते, निवासी ग्राम केवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिनांक 1 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वे अपने घर से त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, चकरभाठा इलाज कराने गई थीं। इलाज के बाद वे पैदल अपने गांव लौट रही थीं। साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वे अपने भाई से मोबाइल पर बात करते हुए सुबह करीब 11:15 बजे डायमंड होटल के सामने रायपुर–बिलासपुर रोड पर खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। झपटे गए मोबाइल की पहचान रेडमी 14C के रूप में हुई है, जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा हुआ था। मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मोबाइल कवर में रखे 1 हजार रुपये नकद भी आरोपी ले गया। कुल मिलाकर लगभग 6 हजार रुपये की संपत्ति की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में चिंता का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन