जांजगीर चाँपा

दल्हा पहाड़ के जंगल में जमी थी जुआरियों की महफ़िल… पुलिस ने छापेमारी कर 7 जुआरियों को पकड़ा कब्जे से नगदी, मोबाईल बाइक सहित लाखों का माल जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के थाना अकलतरा एवं सायबर टीम जांजगीर ने मुखबीर की सूचना पर थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेल रहे, 7 जुआरियों को पकड़ा है, जिनमें मौके पर विष्णु प्रसाद लोधी मोपका, कृष्णा यादव खैरा सीपत, विजय ध्रुव खैरा सीपत, अरुण कुमार कश्यप पोडीदल्हा, दिलीप चन्द्राकर जयरामनगर मस्तुरी, अरविन्द्र यादव कापन नैला, अजय राठौ गतौरा मस्तुरी को जुआ खेलते पाया गया जिनके कब्जे से 52 पत्ती तास,

नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु, 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में DSP अनिल कुर्रे, प्रशि.DSP संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरी.पारस पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा,

साइबर सेल से प्र.आर.मनोज तिग्गा, प्र.आर.राकेश राठौर, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजवी कमलेश अर्जुन यादव, विनोद राठौर, विवेक ठाकुर एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...