पचपेड़ी

पचपेड़ी:- विवाद कर युवक पर हंसिए से हमला….होली के दौरान हिंसक घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के बेल्हा गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गोपाल चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बेल्हा निवासी सुनील बंजारे, जो अपने पिता के किराना दुकान का संचालन भी करते हैं, दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के धनेश लहरे के घर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के गोपाल चतुर्वेदी वहां आया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब सुनील ने इसका विरोध किया, तो गोपाल अपने घर से हसिया लेकर आया और सुनील की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में सुनील को गर्दन के बाएं हिस्से में चोट आई और खून बहने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने सुनील को धमकी दी कि यदि वह थाना जाकर रिपोर्ट करेगा तो उसे जान से मार देगा। घटना के दौरान आरोपी ने सुनील को धक्का भी दिया, जिससे वह गिर पड़ा और उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट लग गई। इसके बाद सुनील ने थाना पचपेड़ी में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार