जांजगीर चाँपा

VIDEO: दर्दनाक सड़क हादसा :- कार और बोलेरो में आमने सामने हुई टक्कर…एक महिला की मौत,2 महिला सहित 7 गंभीर, रतनपुर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा –  जिले के व्यास नगर के पास बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कार और बोलेरो वाहन में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, वही 2 महिला और 5 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार,सारंगढ़ जिले के मुड़पार गांव के एक ही परिवार के 7 महिला 2 पुरुष 2 बच्चे कुल 11 लोग बोलेरो में सवार होकर बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर देवी दर्शन के लिए गए हुए थे। देवी मंदिर से दर्शन कर सभी शिवरीनारायण में मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। कार में तीन लोग सवार थे,जोकि बिलासपुर जिले के रहने वाले है और कार मेकैनिक है।

वे लोग पामगढ़ में राजीव गांधी नाम के व्यक्ति के कार को लेकर बिलासपुर सर्विंग के लिए लेकर जा रहे थे। कार में सवार तीनो ने शराब पी रखी थी और शराब की बोतल भी गाड़ी में मिली है। तभी दोनो वाहन पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यास नगर के बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एक दूसरे से भीड़ गए। वही राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसमे बोलेरो में सवार 2 पुरुष प्रह्लाद,नितेश 2 महिला गरिमा,सुभद्रा गंभीर रूप से घायल हुए है। वही कार में सवार महेंद 35 साल, सयुब खान 34 साल,मुकेश 24 साल को गंभीर चोट आने पर सातों को बिलासपुर रेफर किया गया है। वही एक महिला शांति साहू उम्र लगभग 32 साल की मौत हुई है। पामगढ़ पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...