बिलासपुर

हिस्ट्री शीटर ऋषभ पानिकर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे…प्रॉपर्टी डीलर से वसूली और मारपीट का मामला, हाईकोर्ट से 6 दिनों की छूट पर लौटा था वापस

उदय सिंह

बिलासपुर – पैसों की अवैध वसूली और मारपीट करने वाला आदतन बदमाश फिर सरकण्डा पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसके खिलाफ बिलासपुर के अलग-अलग थानों में पूर्व में करीब 12 अपराध दर्ज है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी दिनेश घोरे पिता स्व. सूर्यबिहारी घोरे निवासी दयालबंद ने 22.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करता है, जमीन खरीदी बिक्री के संबंध में प्रॉपर्टी डिलर राघवेन्द्र गुप्ता से बातचीत करने उसके कार्यालय आर.आर. रिसॉर्ट मोपका अपने भाई के साथ गया था, दोपहर करीब 01.00 बजे ऋषम पानीकर, वासु पानीकर, रोहन, दीपक वैष्णव ऑफिस में आये और राघवेन्द्र गुप्ता को बिक्री किया हुआ जमीन का पैसा मांगने लगे, पैसे देने से मना करने पर गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं कोई ठोस वस्तु से मारपीट कर चोंट पहुंचा कर भाग गये हैं, जिससे शरीर में चोंटे आयी है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दिया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए, जिस पर जिले के थानों को तत्काल सूचित कर घेराबंदी किया गया, जिस पर थाना प्रभारी हिरीं द्वारा घेराबंदी कर आरोपी ऋषम पानीकर को थार वाहन में रायपुर की ओर फरार होते पकड़कर थाना प्रभारी सरकंडा रोशन आहुजा को सूचित किया गया, जिनके द्वारा आरोपी ऋषभ पानीकर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पाया गया कि आरोपी के विरूद्ध जिला बिलासपुर में थाना सिटी कोतवाली में 6, तोरवा में 2, सकरी में 1 एवं सरकण्डा में इस अपराध के अलावा 3 अपराध इस प्रकार कुल 12 अपराध दर्ज होने पर जिला बदर की कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी उच्च न्यायालय के आदेश पर 06 दिवस के छूट पर 19.02.2024 से 24.02.2024 तक के लिए अपने घर आया था जो छूट पर जिले में आकर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुये पुनः अपराध घटित किया है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...