मस्तूरी

होली खेलने के बाद नहाने गए मासूम की तालाब में डूबने से हुई मौत,मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में होली के दिन तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। वही मस्तूरी पुलिस मर्गकायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास मस्तूरी निवासी पृथ्वीराज (नानू) टंडन का 10 वर्षीय पुत्र आहिल टंडन होली खेलने के बाद अपने अन्य दोस्तो के साथ मस्तूरी स्थित गोपियां तालाब नहाने गया था।

जो गहराई में जाने से डूबने लगा जिसे आहिल के साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पास में नहा रहे अन्य लोगो ने डूबे हुए आहिल को ढूंढने का प्रयास किया काफी देर बाद मिलने के बाद आहिल को लेकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने परिक्षण उपरांत आहिल को मृत घोषित कर दिया ।

होली के दिन इस हृदय विदारक घटना से मृतक के परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं मस्तूरी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,