कोरबा

शिक्षा का मंदिर हुआ कलंकित ….एक शिक्षक ने फिर शर्मसार किया शिक्षा जगत को….नशे में धुत्त शिक्षक का वीडियो को रहा वायरल

रमेश राजपूत

कोरबा – शिक्षक वे होते है जो बच्चों के भविष्य गढ़ने अपनी अहम भूमिका निभाते है पर शिक्षक ही नशे की आगोश में आकर शराबी बन जाए तो बच्चो का भविष्य तो अंधकार में जाएगा ही, प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है जिसमे कुछ शिक्षक नशे की हालत में पाए गए है। वही एक ताज़े मामले में जिले के पोंडी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत करीमाटी स्थित प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक नशे की हालत में बदहवास हालत में मिले, वे इतने नशे में थे, की वे ज़मीन में बेसुद पड़े थे, इसका खुलासा तब हुआ जब निरीक्षण के लिए पहुंचे जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी को प्रधान पाठक रामनारायण नशे में धुत्त जमीन में पड़े दिखे।प्रधान पाठक रामनारायण इतनी शराब पी रखे थे कि उन्हें ज़रा सा भी होश नही था, और अपने कक्ष में बेसुध जमीन पर पड़े-पड़े पेशाब तक कर बैठे थे. और ज़मीन से उठ पाने में भी सक्षम नही थे, वही स्कूल में बच्चे अपने आप ही पढ़ाई का कार्य कर रहे थे। जिसके बाद जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरावी ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

मामले की जानकारी जब जिला कलेक्टर रानू साहू को हुई तो तत्काल प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया, साथ ही जिले के शिक्षकों से स्कूल में अनुशासन का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाने की बात कहते हुए चेतावनी दी गई की इस तरह की शिकायत आई तो शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...