बिलासपुर

पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हँसिया और लाठी से हमला…घायल युवक अस्पताल में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – होली की रात अपनी बाइक की सीट पर आग लगाने का आरोप लगा आरोपी युवक ने 2 युवको पर बीती रात धारदार हँसिया और लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया है। जिसकी शिकायत आज थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवरीडीह तोरवा निवासी संजय यादव अपने दोस्त रोहित गोयल के साथ साईं मंदिर रोड तोरवा में घूम रहा था, जहाँ बलराज ध्रुव और उसके साथियों ने उनपर हँसिया और लाठी से हमला कर दिया जिन्होंने घायल युवको पर होली की रात उसके बाइक की सीट जलाने का आरोप लगाया और जान से मारने की बात कहते हुए मारपीट की,

जिससे संजय यादव और रोहित गोयल के हाँथ, सिर, पीठ में चोट लगने से दोनों खून से लथपथ होकर सड़क पर ही बैठ गए थे। जिसकी जानकारी घायल संजय के दोस्त ने परिजनों को दी, जिसके बाद संजय को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में संजय यादव के भाई सन्नी यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलराज ध्रुव और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323,324,34, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...