कोटा

चौकीदार की फार्म हाउस में मिली अधजली लाश…गला रेतकर हत्या, सबूत मिटाने आग लगाने की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी के एक फार्म हाउस में चौकीदार की लाश उसके कमरे में जली हुई मिली है, गांव के ही एक व्यक्ति ने आवाज देने पर जवाब नही मिलने के बाद अंदर जाकर देखा तो इस घटना की जानकारी हुई, फ़िलहाल पुलिस अपनी जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी गांव के फार्म हाउस में जली हुई खाट के नीचे व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय रामफल यादव पिता स्व.लखन यादव के रूप में हुई है। मृतक रामफल यादव गांव के ही ओमकार फार्म हाउस में चौकीदार का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रामफल यादव पिछले दो तीन महीने से ओमकार फार्म हाउस में चौकीदारी का काम कर रहा था। 20/04/2024 की शाम को गाँव के ही किराना दुकान से चावल खरीदने के बाद वह फार्म हाउस वापस आया था।

गांव का ही चैतराम पटेल मृतक से मिलने फार्म हाउस गया और रामफल को आवाज लगाया पर बहुत समय तक आवाज लगाने के बाद जब फार्म हाउस के अंदर गया और फार्म हाउस में बने कमरे के साइड से देखा तो रामफल जिस खाट में सोया था उसी में जली हुई अवस्था में उसकी लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसने इनकी जानकारी मृतक के भाई को दी। घटना की जानकारी मृतक के भाई ने कोटा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के गले मे धारदार हथियार से गला काटे जाने के निशान नजर आ रहे है, वही सबूत छुपाने शव को डीजल और बोरा डालकर जलाया गया है। बहरहाल चौकीदार की हत्या किन कारणों से हुई और आरोपी कौन है इसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...