तखतपुर

बिजली की समस्या से बेहाल है तखतपुर के ग्राम समडील के ग्रामीण….3 दिनों से ब्लैक आउट, पीने के पानी के लिए पड़ रहा भटकना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तखतपुर ब्लाक के ग्राम समडील में पिछले 3 दिनों से बिजली नही है, पूरे गांव के लोग परेशान है बेहाल है। खासकर पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को तरसना पड़ रहा है, गांव में जो हैंडपंप है वह भी दम तोड़ चुके है, जिन्हें खुद ग्रामीण अपने खर्चे में सुधार करने की कोशिश में जुटे हुए है। पास ही स्थित तालाब भी सूख चुका है,

ऐसे में केवल मोटरपंप ही जल के स्त्रोत के रूप में उपलब्ध है, लेकिन बिजली विभाग की अनदेखी से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प है, जिसके सुधार को लेकर भी अब तक कोई कवायद शुरू नही हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कोई सुनवाई नही कर रहे जिससे ग्रामीण और भी परेशान है, ऐसे में सभी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है,

जो केवल उद्योगों को ही सरप्लस बिजली आपूर्ति कर रहे है और ग्रामीण क्षेत्रो को भगवान भरोसे छोड़ चुके है, जिनकी कोई सुनवाई नही हो रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,