बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य केंद्र और सोसायटी का किया निरीक्षण… फार्मासिस्ट और सुपरवाइजर को निलंबित करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कोटा के शिवतराई में पीएम जनमन योजना की समीक्षा के बाद शासकीय योजनाओं के मैदानी हालात का जायज़ा लेने करगीकला और पीपरतराई का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने इन ग्रामों में स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज वितरण सोसायटी का निरीक्षण किया। हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। ग्रामीण चिकित्सा सहायक का एक इंक्रीमेंट रोकने का भी निर्देश दिया।

कलेक्टर ने करगी कला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने प्रसव के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि यहां हर माह औसतन 10 प्रसव होता है। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए कि समय पर उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए। उन्होंने बीएमओ को सभी पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीपरतराई उपस्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। यहां ग्रामीणों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

सोसायटी में भंडारण वितरण का लिया जायजा

खेती किसानी के मौसम में कलेक्टर आज करगीखुर्द और पीपरतराई सोसायटी का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें यहां समय पर खाद बीज मिल जा रहा है ।किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खाद बीज का अग्रिम उठाव कर ले। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को भी हिदायत दी कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

उनके पीने के लिए पानी सहित अन्य सुविधा मुहैया की जाए। किसानों को किसी भी हाल में कोई परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान ,एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...