बिलासपुर

रेस्टोरेंट कर्मियों पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार…हथियार सहित वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट 3 कर्मियों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि रेस्टोरेंट कर्मी प्रार्थी करण प्रधान पिता हीरालाल प्रधान उम्र 22 साल निवासी सिंउ थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा अपने साथी अमित पनरिया एवं नितेश यादव के साथ 10.06.2024 के रात्रि 01ः30 बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद अपने साथी के साथ अपने रुम जाने के लिये पैदल निकले थे कि चिचिरदा मोड के पास पहुंचे थे उसी समय एक मोटर सायकल एवं एक स्कूटी मे चार व्यक्ति आये तथा तीनो का कालर पकडकर चाकु दिखाकर मोबाईल, पर्स, मांगने लगे। तीनो द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास करने पर तीनो के पैर के जांघ मे चाकू से हमला कर घायल कर दिये तथा तीनो का मोबाईल, पर्स मे रखे नगदी रकम 8000 रुपये कुल 68000 रुपये लूट कर भाग गये ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 394,34 भादवि कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये ए.सी.सी.यू. एवं थाना चकरभाठा की सयुक्त टीम तैयार कर लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 18.06.2024 को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर नासिर खान पिता रज्जाक खान उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिटटी, आदर्श राव पिता विजेन्द्र राव उम्र 18 साल निवासी आरपीएफ कालोनी तोरवा और 02 अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त 04 नग चाकू , मोटर सायकल पल्सर , एक स्कूटी व नगदी रकम 700 रुपये बरामद कर 02 आरोपियो तथा 02 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...