मल्हार

तालाब में नहाने गए युवक की पानी मे डुबकर हुई मौत, मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 3 में स्थित बड़े खईयाँ तालाब में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार किशन कैवर्त पिता स्व. कुशाल कैवर्त उम्र 22 वर्ष सुबह 7,30 बजे घर से पास में ही स्थित बड़े खईयाँ तालाब अपने अन्य साथियों के साथ नहाने गया था।

जो एक बार डुबकी लगाकर बाहर निकल गया फिर साबुन लगाकर दूसरी बार डुबकी लगाया जिसके बाद ऊपर बाहर नही निकल पाया साथ मे नहा रहे साथियो ने जब चप्पल पानी से ऊपर आई तब देखा कि किशन पानी से ऊपर नही आया है।जिसके बाद पानी अंदर डुबकी लगाकर किशन को पानी के अंदर खोजबीन कर बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया की मृतक चकरभाठा महामाया पारा वार्ड क्र 9 का निवासी है जो रक्षा बंधन पर अपने मामा के यहां नगर पंचायत मल्हार आया हुआ था। जो आज ही अपने गाँव वापस जाने के लिए नहाने तालाब गया था।जो मौत की आगोश में आ गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर्गी नामक बीमारी थी जिसके कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहूंच शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

नगर पंचायत का सामने आया निर्दयी चेहरा

तालाब में डूबकर मौत हो जाने के बाद मृतक किशन के शव को पोस्टमार्टम में मस्तूरी ले जाने के लिये गाड़ी का इंतजाम करने परिजनो ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जिसपर नगर पंचायत से कचरा उठाने वाले वाहन को शव ले जाने के लिए भेज दिया मौके पर पहूंची सत्याग्रह की टीम ने इस पर आपत्ति जताई जिसके बाद कचरा वाहन को वापस नगर पंचायत ले जाया गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अन्य पिकप वाहन से पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी ले जाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...